बकेवर। घर से जंगल गई एक युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। थाना क्षेत्र के पाही गांव मजरे जगदीशपुर निवासी मलखान निषाद की पुत्री राधा (23) रविवार सुबह परिजन के साथ धान काटने के लिए खेत गई थी। दोपहर में परिजन घर आकर खाना खाने लगे। युवती दोबारा जंगल चली गई। यहां बेल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटक गई। थाना प्रभारी रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
फोटो-36-राधा निषाद। फाइल फोटो