फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पापा आप कफन ले आओ...', कहकर बेटे संग फंदे से लटक गई मां, तीन महीने की थी गर्भवती; सामने आई ये वजह

Sat, 17 May 2025 08:26 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर

सार

महिला के पिता ने बताया कि बेटी तीन माह की गर्भवती थी। सास, ससुर और दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि ससुरालियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विवाहिता ने दो साल के बच्चे के साथ फंदे से लटककर जान दे दी। सास से विवाद के बाद विवाहिता ने फोन पर पिता को कफन लेकर आने की बात कही। पिता ने ससुरालियों पर बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

हमीरपुर निवासी संतराम की पुत्री शिल्पी (26) की शादी चार साल पहले बुद्धपाल निषाद के साथ हुई थी। महिला का एक दो साल का बेटा बबुआ भी था। पति बुद्धपाल गुजरात के सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। पति एक माह पहले गांव लौटा था। 

परिवार में सास कलावती और ससुर रामऔतार रहते हैं। किसी बात पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शिल्पी का सास कलावती से विवाद हुआ। इसके बाद शिल्पी बच्चे को लेकर घर से निकल गई। रास्ते में पिता संतराम को फोन कर बोली कि उसके लिए कफन ले आएं। 

पिता ने फौरन पुत्री के ससुर व दामाद को सूचना दी। करीब दो घंटे तक परिजन खोजबीन में जुटे रहे। घर से करीब दो किमी दूर गांव किनारे नीम के पेड़ पर एक ही साड़ी के फंदे से लटके मां-बेटे मिले। आधी साड़ी के फंदे में शिल्पी और दूसरे छोर पर बच्चे के गले में फंदा कसा हुआ था। 
विज्ञापन

पिता ने बताया कि बेटी तीन माह की गर्भवती थी। सास कलावती गाली गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करती थी। ससुर रामऔतार और दामाद शराब के नशे में बेटी को प्रताड़ित करते थे। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदरलाल श्रीवास्तव ने बताया कि ससुरालियों को हिरासत में लिया गया है।

संबंधित वीडियो- 


यह भी पढ़ें- भतीजे की नीयत न भांप सकी: जिसने सिर पर दी छत... उसी को दिया ऐसा दुख; महिला बोली- पति की मौत के बाद बदल गया वो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें