निकेश भारद्वाज को बिंदकी चौकी की सौंपी थी कमान
वहीं, दरोगा नंदलाल, जावेद खां को थाना चांदपुर और दरोगा मनीष कुमार सिंह, हीरालाल को थाना हथगाम भेजा गया है। दरोगा रमेश चंद्र, रामशीष यादव को थाना असोथर और दरोगा प्रेम कुमार पाठक, विनोद कुमार, संजय कुमार यादव को थाना जहानाबाद भेजा गया है। दरोगा कनक कुमार तिवारी को थाना बकेवर और संतोष कुमार मिश्रा, अवध नारायण यादव को थाना औंग में तैनाती दी गई है।
पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास
वहीं, दरोगा निकेश भारद्वाज को एसपी ने 10 मई को बिंदकी चौकी प्रभारी की कमान सौंपी थी। उन्हें हथगाम थाना के अखरी हत्याकांड के बाद पुलिस लाइन भेजा गया था। उसकी जांच चल रही है। इसे देखते हुए एसपी ने स्थानांतरण का आदेश निरस्त किया है। इन थानों और उनकी चौकियों में लंबे समय से दरोगा के पद खाली थे। उनमें तैनाती करके पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास है। एसपी अनूप सिंह ने बताया उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों में तैनाती दी गई है।