फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धूमधाम से मनाया गया दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
शबद कीर्तन सुनतीं महिलाएं। - फोटो : शबद कीर्तन सुनतीं महिलाएं।
विज्ञापन
फतेहपुर। दसवें गुरु गोविंद सिंह का 358वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के ज्ञानी इकबाल सिंह ने बताया गुरु गोविंद सिंह ही ऐसे गुरु थे, जिन्होंने पिता गुरु तेज बहादुर की ही नहीं बल्कि देश धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा वंश बलिदान किया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए 29 दिसंबर से तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। पांच दिन प्रभात फेरी के बाद अखंड पाठ रखा गया। इसकी समाप्ति पर सोमवार को शबद- कीर्तन का गायन हुआ। शबद कीर्तन में महिलाओं के साथ पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य भी माथा टेकने पहुंचे। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवक चरनजीत सिंह, जतिंदर पाल सिंह, संयुक्त संयोजक नरिंदर सिंह, सेकेट्री परमजीत सिंह, उप प्रधान नरेंद्र सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह, हरविंदर कौर, सतबीर कौर, हरजीत कौर, जसपाल कौर, मंजीत कौर, परमीत कौर, वरिंदर कौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें