थरियांव। बकाये किस्त का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक से पांच हजार 611 रुपये की ठगी कर ली। थाना क्षेत्र के सनगांव निवासी निरंजन ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि कस्बा स्थित एजेंसी से लोन पर बाइक खरीदा था। उसके पास रविवार को एक फोन आया। बाइक की किस्त जमा करने की बात कही। उसने अपने मित्र के मोबाइल से पांच हजार 611 रुपये रोहित कुमार गोस्वामी के खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद सोमवार को एजेंसी से किस्त जमा करने को फोन आया। उसने एजेंसी में पता किया। जहां से उसे धाेखाधड़ी का पता लगा। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है।