फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान ने सर्मथकों संग दोस्तों को पीटकर कार में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



थरियांव। रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा कर कार सवारों को रोकने के बाद प्रधान ने भाइयों संग असलहे और लाठी-डंडों से पीट दिया। कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रधान समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी अफसर ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह साथी शमीम के साथ कार से सूरत से गांव लौट रहा था। गांव की नहर पुलिया के पास प्रधान सुल्तान, भाई इमरान खान, समर्थक सलमान और साकिब संग ट्रैक्टर खड़ा कर कार रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




लाठी-डंडा और तमंचा लेकर हमला कर दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ की और उन्हें बाहर घसीटकर तमंचे की बट और डंडे से पीटा। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें