फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एप के माध्यम से कराई जा सकती है प्रायोगिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इस बार यूपी बोर्ड की इंटर की प्रायोगिक परीक्षा एमएसपी एप से कराई जा सकती है। इससे परीक्षा में पारदर्शिता आएगी। प्रायोगिक परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। डीआईओएस राकेश कुमार का कहना है कि फिलहाल मुख्यालय के आदेश का इंतजार है, लेकिन विभाग ने अपनी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षकों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में रहकर ही एप के माध्यम से अंक अपलोड करना होगा। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा की तरह इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा की भी निगरानी की जाएगी। प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षकों को केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षक परीक्षार्थी को एप के माध्यम से ही अंक प्रदान कर सकेंगे। यह एप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगा। प्रायोगिक परीक्षा के लिए नियुक्त परीक्षक एप को डाउनलोड करेंगे। इसका लिंक व पासवर्ड परीक्षकों को परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा।
केंद्र प्रभारी को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करानी होगी क्योंकि प्रायोगिक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस के मुताबिक फिलहाल मुख्यालय से अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। बताते चले कि इससे पहले कई शिकायत प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर आती रही हैं कि परीक्षक बिना परीक्षा लिए ही परीक्षार्थियों को अंक वितरित कर देते हैं, ताकि विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहतर हो सके। एप के माध्यम से प्रायोगिक परीक्षाएं होने से इस धांधली पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें