फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार की तबीयत खराब बताकर मांग रहा खाते का डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाने का दरोगा बनकर एक जालसाज ने प्रधानों से ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया। ठग ने प्रधानों से उनके खातों की डिटेल मांगी। मामला संदिग्ध लगने पर जब प्रधानों ने इसकी जानकारी की तो पता चला कि ऐसी कोई जानकारी थाने से नहीं मांगी गई है। इसके बाद प्रधानों ने तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बारा गांव के प्रधान प्रतिनिधि अरुण द्विवेदी, ककोरा प्रधान पूनम देवी, ककोरा का पंचायत मित्र धर्मेंद्र, धौरहरा प्रधान शिवबिलास के फोन पर पिछले कुछ दिनों से कॉल आ रही थी। प्रधानों ने थाने में बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को जाफरगंज थाने का दरोगा बताया और कहा कि थानेदार बीमार हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्रधानों के खातों की डिटेल ली जा रही है। वह लोग अपने खाते से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएं। एक बार जब थानेदार से बात कराने की बात कही गई तो कॉल कट गई।
इसके बाद जब प्रधानों के बीच चर्चा हुई तो मामला खुलकर सामने आया। थाने में जानकारी करने पर पुलिस ने ऐसी कोई भी जानकारी न मांगे जाने की बात कही। थाने से बताया गया कि उन लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी का प्रयास किया गया है। इसके बाद प्रधानों ने तहरीर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जाफरगंज अमित मिश्रा ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति के नंबरों की जांच की जा रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच में नंबर आगरा जनपद का पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें