फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के थानपुर मोड़ पर शनिवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से पल्लेदार की मौत हो गई। हादसा पुलिस हाईवे पार करते समय होना बता रही है।
विज्ञापन

थाने के दुर्गागंज निवासी कमलेश पासवान (33) पल्लेदारी करता था। वह शाम घर से थानपुर मोड़ पर बहनोई पुत्तन पासवान को लेने जा रहा था। थानपुर मोड़ के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
लोग उसे अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। वाहन चालक का पता नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें