कस्बे के रामसजीवन चंदादेवी इंटर कालेज में साइकिल वितरण समारोह में 200 मजदूरों को साइकिलें बांटी गईं। श्रम निर्माण कर्मकार कल्याण योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक मदन गोपाल वर्मा ने साइकिलें बांटीं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के साथ धोखा- धड़ी बर्दाश्त नही होगी। उनको साइकिल दिलाने के नाम पर कमीशन लेने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विधायक मदन गोपाल वर्मा ने कहा अमौली विकास खंड की नहरों व जहानाबाद सिजौली माइनर की सात करोड़ रुपये से सिल्ट सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने व जलाशयों, तालाबों में पानी भरवाने, खराब पड़े हैंडपंपों क ो ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर जिला सहायक श्रमायुक्त एमयू फारूकी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनोदनी अवस्थी, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, गोली, सर्वेश, अच्छेलाल, राजकुमार, अर्जुन सिंह, रामसजीवन आदि सपाई मौजूद रहे।