फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिथीन बंदी का चला अभियान, बिंदकी में पांच पर हुआ जुर्माना

Mon, 16 Jul 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाठी मोहाल में दुकान में पॉलिथीन की चेकिंग करते एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी और सीओ कपिलदेव मिश्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 पॉलिथीन बंदी के पहले दिन जिले भर में प्रशासन ने अभियान चलाकर दुकानों में छानबीन की। एनाउंस कराकर लोगों को जागरूक भी किया गया। कार्रवाई के डर से दुकानदार पॉलिथीन प्रयोग से बचते नजर आए तो आम लोगों ने सहूलियत और उपलब्धता के हिसाब से पॉलिथीन का प्रयोग किया। बिंदकी में पांच लोगों पर जुर्माना कर पॉलिथीन नष्ट कराई गई। उधर, दुकानदारों को दूसरी बार पकड़े जाने पर जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई।  
विज्ञापन

सरकारी फरमान पहले से ही लोगों को पता चल जाने से बंदी के दो-तीन दिन पहले से ही पॉलिथीन का बाजार सिमटना शुरू हो गया था। रविवार को बंदी के पहले दिन पॉलिथीन के थोक व्रिकेताओं ने अपना माल समेट लिया। इस आदेश से पॉलिथीन कारोबारियो में निराशा भी दिखाई दी। अन्य दुकानदारों ने उपलब्धता के हिसाब लोगो को पॉलिथीन में सामान बेचा। दुकानदारों का कहना था कि पुराने स्टाक को ही दिया गया है और पॉलिथीन के सारे नए ऑर्डर कैंसिल कर दिए गए हैं। वहीं आम जनमानस इस कानून के प्रति खासा जागरूक नहीं दिखा। लोग घरों से ही पॉलिथीन लेकर रोजमर्रा की सामग्री खरीदने के लिए निकले। बंदी के पहले शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेरो में पॉलिथीन का अंबार दिखाई दिया। शहर में एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी और सीओ केडी मिश्र ने अभियान चलाकर चेकिंग की और दुकानदारों को नए कानून की जानकारी दी। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि पॉलिथीन प्रयोग में पहली बार पकड़े जाने पर पांच सौ रुपए से लेकर पांच हजार तक का जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर छ: माह तक के लिए जेल भेज दिया जाएगा।  
--------------
इनसेट-
दो किलो पॉलिथीन बरामद
खागा। पॉलिथीन की बिक्री और उपयोग के खिलाफ  एसडीएम और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने रविवार को नगर के व्यावसायिक मोहल्ले में अभियान चलाया। जिन दुकानदारों के पास पॉलिथीन थीं उनको फेंक दिया गया।  एसडीएम प्रहलाद सिंह, राजस्व निरीक्षक महेंद्रनाथ त्रिपाठी और नगर पंचायत कर्मी किशनपुर रोड, चौक बाजार, जीटी रोड, सब्जी मंडी, सुपर मार्केट, न्यू सुपर मार्केट, लोहाई गली मे एक एक दुकानदार के पास जाकर पॉलिथीन की बिक्री और उपयोग को देखा। करीब दो किलो पॉलिथीन बरामद हुई। एसडीएम ने सभी दुकानदारों को हिदायत दिया कि पॉलिथीन की बिक्री और उपयोग ना किया जाए। करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कई दुकानदारों के यहां कागज के लिफाफे और कपड़ों की थैलियां मिलीं।
विज्ञापन

-----
पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया
फतेहपुर। बिंदकी एसडीएम सुशील कुमार गोंड और तहसीलदार प्रमेश श्रीवास्तव ने दो सौ दुकानों में पॉलिथीन बंदी का अभियान चलाया। इस दौरान दो किलो पॉलिथीन अलग-अलग दुकानों से बरामद हुई। एसडीएम ने पॉलिथीन प्रयोग करने पर पांच लोगों पर आठ सौ रुपए का जुर्माना किया। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन बंदी के प्रति जागरूक भी किया गया। एसडीएम ने कहा कि पॉलिथीन प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माने से लेकर जेल तक का नियम है। उन्होंने आम लोगों और दुकानदारों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें