फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस गाड़ी पलटी

विज्ञापन
सीएचसी हरदो में ईलाज कराते घायल पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफिले को स्कॉट करते हुए कानपुर से आ रही पुलिस की गाड़ी मवेशी को बचाने में पलट गई। हादसा शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे के बाद जख्मी पुलिसकर्मियों को तुरंत गाड़ी से निकालकर पुलिस जीप और एंबुलेंस से सीएचसी हरदो लाया गया। सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन

कानपुर पुलिस लाइन में तैनात एसआई श्याम सिंह, मुख्य आरक्षी शिवराम दीक्षित (चालक), सिपाही धीरज सिंह, अर्जेश सिंह, संदीप और गौरव यादव एक गाड़ी से राज्यमंत्री नीलिमा सिंह कटियार के काफिले को स्कॉट करते हुए फतेहपुर से खागा आ रहे थे। चालक शिवराम दीक्षित ने बताया कि सुजानीपुर गांव के सामने डिवाइडर पर लगे पौधों के बीच से भैंस अचानक हाईवे पर आ गई।
उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी को बायीं ओर घुमाया तो अनियंत्रित होकर हवा में उड़ती हुई हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। यह देख दूसरी गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला। घायल तीन पुलिसकर्मियों शिवराम दीक्षित, धीरज सिंह और संदीप को स्कॉट में शामिल दूसरी गाड़ी से सीएचसी हरदो भेजा गया। श्याम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे। इन्हें मामूली चोट लगी थी। सभी का अस्पताल में प्राथमिक इलाज हुआ और इसके बाद कानपुर के लिए निकल गए।

सुजानीपुर गांव के पास पलटी पड़ी पुलिस की गाड़ी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें