फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के बहरामपुर नाका में शनिवार की भोर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक अपनी बहन के लिए रिश्ते की बात करने के आ रहा था। हादसे की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी बिरजू पुत्र स्व. गोवर्धन दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। शनिवार को बिरजू अपनी बहन के लिए लड़का देखने के लिए बहुआ कस्बा जाने वाला था। इसके लिए बिरजू दिल्ली से फतेहपुर आ रहा था।
सुबह साढ़े पांच बजे जब ट्रेन बहरामपुर नाका के पास पहुंची तो अचानक चलती ट्रेन से बिरजू गिर गया। चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान होने पर घरवालों को खबर दी। घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें