फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल की डिग्री दिलाने के नाम पर तीन लाख 90 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मेडिकल की डिग्री दिलाने के नाम पर पश्चिम बंगाल का शातिर छात्र-छात्राओं की रकम हड़प कर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर मोहल्ला निवासी धर्मनारायण गुप्ता कोचिंग संचालक हैं। संचालक ने बताया कि चंदन सिन्हा निवासी बुद्घ सुकैतो पाली पोस्ट आसनसोल जिला वर्धमान प्रांत पश्चिम बंगाल भी लड़कों को पढ़ाता था। तभी उससे जान-पहचान हुई थी।
उसकी कोचिंग के छात्र-छात्राओं को बी और डी फार्मा की डिग्री दिलाने की चंदन सिन्हा ने बात कही। उसने छात्र-छात्राओं से डिग्री का लालच देकर छह माह पहले तीन लाख 90 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद डिग्री देने के नाम पर टरकाता रहा।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा। उसने काफी तलाश की। चंदन का कोई सुराग नहीं लगा। कोचिंग संचालक ने मामले की एसपी से शिकायत की।
एसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी। सीओ सिटी के निर्देश पर चंदन सिन्हा के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, गबन की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें