फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के बाइक की डिग्गी से रुपयों का भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। चोर बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मामले में एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के बसोहनी गांव स्थित चंद्रपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार ने आठ जून 2022 को सदर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा स्थित स्टेट बैंक से 60 हजार निकाले थे। रुपये बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रख लिए और आगे के पहिये में लगा लॉक खोलने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकला।
बैग में स्कूल की चाबियां और कागजात भी थे। मामले की शिकायत कोतवाली में की। पुलिस की जांच में चोर सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने शिकायत एसपी से की। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें