फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पलटने में महिला की दबकर, छह घायल

विज्ञापन
लवली की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा रविवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थरियांव थाने के मलांव गांव निवासी अनिल कुमार के घर में कथा का आयोजन था। कानपुर कंपनी बाग निवासी दीपक की पत्नी लवली (35), उनकी बहन सोनी, बेटे अतुल, भतीजे अमन के साथ शामिल होने के लिए आए थे। लवली अपने मायके हुसैनगंज थाने के सकूलपुर गांव से परिवार के साथ गई थी।
रिश्तेदारों को ई रिक्शा से अनिल कुमार सकूलपुर कथा के बाद छोड़ने जा रहे थे। थरियांव के बड़े पुल के पास बाइक की टक्कर से अनियंत्रित होकर रिक्शा पलट गया।
विज्ञापन

हादसे में ई रिक्शा में सवार लवली की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बाइक सवार कानपुर नगर के घाटमपुर निवासी राहुल और उसका छोेटा भाई आयुष (10) भी घायल हुए। बाइक सवार अपनी ससुराल थरियांव थाने के सनगांव से कानपुर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें