फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। किसानों और व्यापारियों से हुए 10 करोड़ के गबन मामले में पुलिस ने देर शाम फरार आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा की। परिजनों को हिदायत दी कि जल्द आरोपी पुलिस के सामने आए वरना कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गबन करने वाली फर्म गरिमा ट्रेडर्स का लाइसेंस मंडी समिति अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

धान के सीजन में किसानों और व्यापारी से 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का धान तौलाने के बाद फर्म के संचालक बिना पैसे दिए ही ठिकाना छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में वांछित चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। गुरुवार देर शाम कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने फरार आरोपी दिनेश गांधी, उमेश गुप्ता और मुनीम रवि त्रिपाठी के घर पहुंच कर उनके दरवाजे में नोटिस चस्पा किया।
पुलिस ने हिदायत दी कि आठ दिनों के भीतर फरार आरोपी पुलिस के सामने आएं वरना कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कुंवरपुर रोड स्थित नवीन मंडी समिति पहुंचीं। पीड़ित किसानों और व्यापारियों से वार्ता किया। किसानों ने बताया कि उनका पैसा नहीं मिला तो बुरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। हालत यह है कि अब अगली फसल की बुआई करने और उसको पोसने के लिए भी पैसा नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएम रविंद्र सिंह से फोन पर बातचीत की। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें