फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर शव का पोस्टमार्टम कराने राजी हुए।
राधानगर थानाक्षेत्र के जम्मूपुर मोड़ के पास गुरुवार को मदरियापुर मजरे केवई निवासी रामबरन कोरी (50) की साइकिल में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। उन्होंने नो इंट्री में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए डीएम व एसपी को बुलाने की मांग की। पुलिस के समझाने पर किसी तरह लोग राजी हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)