फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के लापता बेटे का कुएं से शव बरामद, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। दो दिन से लापता किसान के बेटे का शव शनिवार को उसके खेत में स्थित कुएं में मिला। शरीर पर चोट देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी राजू दुबे ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र परीक्षित उर्फ आशू (28) घर से गुरुवार सुबह खेत जाने के लिए निकला था।
शाम तक वह घर नहीं लौटा। उसका छोटा बेटा आयुष शनिवार सुबह खेत स्थित सपाट कुएं के पास पहुंचा तो उसे भीतर आशू का शव उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। चेहरे और मत्थे पर चोट के निशान थे।
पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। दूसरे के कानपुर में होने की खबर है। कुएं से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे चटाई पड़ी मिली। उसमें खाली शराब की बोतल, खाने पीने के बर्तन, मृतक के कपड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आशू की मां शैल कुमारी और बहन प्रियंका, कोमल बदहवास दिखी। छोटे तीन भाई प्रदुम्न, आयुष और सक्षम भी रोते बिलखते रहे। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
चार साल पूर्व आशू गांव के ही एक युवक के साथ दमन में नौकरी करता था। उस युवक की वर्तमान में बकेवर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना वाले दिन उसने व कानपुर वाले साथी ने आशू के साथ खेत में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद वह घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें