फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करते हुए युवक को पकड़ा, दो का नाम बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सिलमी गांव में 25 मई की रात घर में घुसे एक चोर को घरवालों ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए चोर ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों को चौकी बुलाया, लेकिन बाद में छोड़ भी दिया।
विज्ञापन

किशनपुर के विजयीपुर चौकी क्षेत्र के सिलमी गढ़वा गांव निवासी आशीष वाजपेई ने घर पर दुकान खोल रखी है। बताया कि 25 मई की रात घर के अंदर तीन चोर घुस आए, खटपट की आवाज पर उनकी आंख खुली तो तख्त के नीचे एक चोर छिपा दिखाई दिया।
तलाशी में उसके पास से गल्ले से चोरी किए गए पांच हजार रुपये व कुछ सामान मिला। पकड़े गए युवक ने बताया कि वह सिलमी निवासी दो व्यक्तियों के साथ चोरी करने के लिए आया था और परिजनों के जगने से वह भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को लेकर विजयीपुर चौकी आ गई। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की और घटना के समय बताए जा रहे दोनों युवकों को गांव से पकड़कर ले आई।
पूछताछ के बाद गुरुवार की शाम उन्हें छोड़ भी दिया। आशीष का कहना है कि पुलिस ने मिलीभगत कर दोनों आरोपियों को छोड़ा है। चौकी इंचार्ज विजयीपुर उमेश पटेल के अनुसार अन्य दो आरोपियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें