फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी बहन की मौत के बाद बड़ी बहन ने पुलिस को हत्या की सूचना दी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। छोटी बहन की मौत के बाद पुलिस को मानसिक बीमार बड़ी बहन ने 112 नंबर पर हत्या की सूचना दी। उसने फोन पर बहन की हत्या किए जाने की बात भी कही। सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में युवती की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची सीढ़ियों से गिरी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुधरौली गांव निवासी गीता देवी पत्नी लालजी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह रावतपुर गांव में परिवार के साथ रहती है। रविवार दोपहर जब वह बाजार से घर लौटी तो देखा कि छोटी बेटी शैलेंद्री (7) मृत पड़ी है। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई।
पीआरबी कर्मियों ने गीता को बताया कि उन्हें फोन पर उनकी बड़ी बेटी वैष्णवी ने फोन कर शैलेंद्री को मार डालने की सूचना दी है। इस पर गीता ने बताया कि वैष्णवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सीओ परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि गीता ने बेटी की सीढ़ी से गिरकर मौत होने की तहरीर दी। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें