फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े पांच लुटेरे

Thu, 20 Aug 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में लूटपाट की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह के  पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल, 32 बोर का तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि मलवां थाना पुलिस ने पप्पू यादव पुत्र मान सिंह निवासी रहिमालपुर, अनिल ऊर्फ पांडे पुत्र पृथ्वीपाल निवासी पूरेमीतन, अजय पुत्र प्रेमनारायण निवासी नौंगाव थाना हुसैनगंज, अनिल पुत्र हरीलाल निवासी अहिरनखेड़ा थाना कल्यानपुर और महेंद्र पुत्र जगतपाल निवासी अजईपुर थाना खागा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इनका साथी भीम पुत्र सुरेश ऊर्फ कल्लू राजपूत निवासी उधन्नापुर थाना कोतवाली फरार है। एसपी का दावा है कि मलवां के पास दस दिन पहले रिंकू कुशवाहा पुत्र हरिप्रसाद कुशवाहा निवासी मायारामखेड़ा थाना मलवां के साथ लूट को धरे गए बदमाशों ने अंजाम दिया था। बदमाशों ने रिंकू के सिर में तमंचे की बट से हमला किया था। इसके बाद उसके पास से तीन हजार रुपये लूट लिए थे। इस घटना के तीन दिन बाद दोबारा लूट की घटना हुई। इस तरह से लगातार मलवां थाना क्षेत्र में लूट की घटनाएं हो रही थी। सारे आरोपियों को पुलिस ने कैं ची मोड़ थाना मलवां के पास मंगलवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हुसैनगंज और हथगाम थाना क्षेत्र की भी कई लूट की वारदातें कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें