फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सटोरियों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले आठ सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास तीन मोबाइल, टीवी, 26,900 रुपये, पर्ची बरामद की हैं। सट्टा लगाने वालों की रकम हेराफेरी कर हड़पने के आरोप में फर्जीवाड़े का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने जोनिहा कस्बे से सट्टेबाजों को पकड़ा है। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि सट्टेबाज पठान बुक और गुलशन एप के माध्यम से सट्टे में रुपये लगाते थे। मोबाइल पर यूपीआई के जरिए लेनदेन करते थे। रेट में धोखाधड़ी कर लोगों को गलत भाव में भुगतान करते थे।
जीतने वालों की रकम में बटवारा करते थे। मौके से अनिल कुमार, बबलू गुप्ता, हिमांशू, विजय शुक्ला निवासी जोनिहां, अमन कुमार निवासी डीघ, बीरू शुक्ला, मिंटू निवासी जोनिहा, मिंटू को गिरफ्तार किया गया है। प्रकाश में धर्मराज उर्फ मुखिया सोनकर निवासी जोनिहा को नामजद किया गया है। धरपकड़ में बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव और स्वाट प्रभारी विनोद मिश्रा की संयुक्त टीम शामिल रही है।
विज्ञापन

----------
नोट- यह नहीं लगाना है।
इनसेट
मौसेरे भाई-बहन की खबर का जोड़।
ट्रेन के सामने कूद जान गवांने वाले मौसेरे भाई-बहन के शवों का शाम को पोस्टमार्टम हुआ, जिसकी रिपोर्ट में युवती गर्भवती निकली है। उनके सिर और शरीर में चोट आई हैं। जिससे अंदाजा लगाया कि रेलवे ट्रैक पर दोनों खड़े हो गए होंगे। ट्रेन के आने पर टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें