फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को बाइक में बैठाकर नगदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। टप्पेबाजों ने किसान को जीजा-फूफा बताकर उसके पैर छुए और अपनी बाइक पर बैठा लिया। टप्पेबाजों ने किसान को बाजार में ले जाकर छोड़ दिया। कुछ देर बाद किसान ने पनी जेब में हाथ डाला तो उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। किसान ने एसपी से शिकायत की, इसके बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अशोक कुमार किसान हैं। उन्होंने बिंदकी मंडी में व्यापारी जयकुमार साहू को गेहूं बेचा था। बिक्री की रकम लेकर गांव जा रहे थे। अशोक ने बताया कि स्वागत वाटिका के पास बाइक सवार दो लोगों ने रोक लिया। दोनों बाइक से उतरे और पैर छूने लगे। एक ने जीजा बोला तो दूसरे ने उसे फूफा कहा। गांव छोड़ने की बात कहकर बाइक में बैठा लिया।
उसके बाद नजाही बाजार के पास उसे उतार दिया। तभी उसने अपनी जेब देखी तो 50 हजार रुपये गायब थे। थाना पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी। अशोक के मुताबिक बाइक सवारों के सामने आने पर वह दोनों को पहचान लेगा। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें