फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने बताई बजट की विशेषता

विज्ञापन
पीएम की वर्चुअल रैली का लाईव प्रसारण सुनते लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को वर्चुअल रैली के जरिए लोगों को संबोधित किया गया। करीब 90 मिनट के भाषण में उन्होंने चुनावी मुद्दों को छोड़कर बजट की विशेषता पर अधिक फोकस किया। जिले में हुए कार्यक्रमों के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। न तो प्रसारण देखने वाले मास्क लगाए थे, न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन

खागा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रावण मैदान के एक मैरिज हाल में एलईडी लगाकर भाषण सुनने की व्यवस्था की गई। 90 मिनट के संबोधन में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि वह बजट को लेकर जागरूक रहें और जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर विधायक कृष्णा पासवान, चेयरमैन गीता सिंह, दुर्गा शंकर गुप्ता, प्रवीण पांडेय, शिवचंद्र शुक्ला, सुनिधि मिश्रा आदि मौजूद रहे।
वहीं हथगाम प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के ज्वाला मंदिर में वर्चुअल रैली हुई। यहां राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक जाटव, मुन्ना साहू, गणेश लाल, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास के बाहर, बिंदकी में आर्य समाज भवन के बाहर, अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर में सांई वाटिका के बाहर, हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के अल्लीपुर में राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह के आवास के बाहर भी लाइव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें