फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मैदान पर धूल उड़ने से खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अभ्यास

विज्ञापन
फोटो-21-ग्रामीण खेलकूद मैदान में बंद ताला। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। विकास खंड अमौली के बिरनई गांव में 2021-22 में करीब 30 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान बनवाया गया था। बाउंड्रीवॉल और गेट तो तैयार हो गए लेकिन मैदान में जरूरी सुविधाएं अब तक नहीं मिल सकी हैं। घास न होने से पूरे मैदान पर धूल उड़ती है और खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मनोज, अशोक, निर्मल सहित अन्य खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह के खेल उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। प्रधान सिया देवी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि मैदान निर्माण में खर्च कर दी गई है। सबमर्सिबल और खेल सामग्री के लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है। धन मिलते ही व्यवस्था की जाएगी। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार शिवहरे ने कहा कि संबंधित प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा।

फोटो-21-ग्रामीण खेलकूद मैदान में बंद ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें