फोटो-01-सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते खिलाड़ी। संवाद
फतेहपुर। अटल बिहारी बाजपेयी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप लखनऊ में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नौ खिलाड़ियों ने गोल्ड, चार ने सिल्वर और दो ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ने सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
गोल्ड मेडल जीतने वालों में अर्जित पांडेय, काविश कुमार, अमन पटेल, विहान, सनाया, आयुषि यादव, अनुष्का समेत दो अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। मोहम्मद अली, शिखा देवी, अनुभव प्रताप और अंशुमान प्रताप ने सिल्वर और मोहम्मद जावेद व अवंतिका सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
रविवार को पटेल नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में हुए सम्मान समारोह में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस दौरन उन्होंने कहा, प्रतिभागियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला ने बताया कि एसोसिएशन की इकाइयों का विस्तार कर खेल को और बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष रिया गौड़, कोच मनीषा राजपूत और रिचा राजपूत मौजूद रहीं।
फोटो-01-सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते खिलाड़ी। संवाद