फोटो-07-नाले की टूटी पुलिया। संवाद
हुसैनगंज। भिटौरा ब्लॉक के गंगा कटरी क्षेत्र में दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीयी लोगों को राहत मिलेगी।
सीर इब्राहीमपुर और समदा सहोदरपुर के बीच नाले की पुलिया कई वर्षों से टूटी पड़ी है। दोनों गांवों के बीच दूरी मात्र एक किलोमीटर है लेकिन पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
इसी तरह नरौली बुजुर्ग और रामपुर के बीच 500 मीटर की दूरी पर बनी पुलिया भी टूटी होने से राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। नरौली, जाफराबाद, महेवा और सुरजीपुर सहित कई गांवों के लोगों को तीन किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता है। नालों में पानी भरे रहने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
जमरावां क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी ने जिला पंचायत की बैठक में पुलिया निर्माण का मुद्दा उठाया था। उनके अनुसार ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता ने दोनों पुलिया के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है।
फोटो-07-नाले की टूटी पुलिया। संवाद