फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: न्यायिक अफसरों सहित 18 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
फोटो-01-जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार को प्रमाण पत्र दिकर सम्मानित करते डॉ़ अनुराग श्रीवास्तव। स्र
विज्ञापन
फतेहपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह शिविर कचहरी न्यायालय परिसर स्थित विटनेस शेड में लगा। इसका नेतृत्व रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार पंचम ने शुभारंभ किया। जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, पलाश गांगुली, अविनाश और अनिल उमराव ने भी रक्तदान किया। कुल 18 लोगों ने इस शिविर में रक्त दिया। इसके अतिरिक्त 35 लोगों ने आगामी शिविर के लिए पंजीकरण कराया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं व उनके परिजनों को चिकन पॉक्स से बचाव की औषधि दी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. राजीव नयन गिरि और पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वर्मा भी उपस्थित थे।

फोटो-01-जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार को प्रमाण पत्र दिकर सम्मानित करते डॉ़ अनुराग श्रीवास्तव। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें