फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

Tue, 12 Jul 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग से बीमार मन्तसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। अचानक उल्टी शुरू हो जाने से सभी को गोपालगंज पीएचसी ले जाया गया। यहां सभी का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने दुकानदार पर एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक बेचने का आरोप लगाया। डाक्टरों के मुताबिक बीमारों की हालत सामान्य हो रही है।
विज्ञापन


मलवां थानाक्षेत्र के अल्लीपुर गांव के जाहिद अली के परिजनों ने गांव की ही एक परचून की दुकान से दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक मंगवाई थी। शाम को खाना के दौरान इस कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया गया। जिसके कुछ देेर बाद ही पीने वालों की हालत बिगड़ने लगी। एक साथ सभी के बेहाल होने से परिवार के अन्य लोग सकते में आ गए।

जाहिद के साथ उनके बेटे आदिल, अफजाल, फैसल के अलावा बेटी मन्तासा व पत्नी अनीसा को नाजुक हालत में रविवार रात निकट के गोपालगंज स्थित पीएचसी ले जाया गया। यहां पर इलाज के दौरान हालत में सुधार न देख, सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भर्ती जाहिद ने बताया कि रात होने की वजह से बोतल की एक्सपायरी नहीं देखी जा सकी। दुकानदार को ऐसी कोल्ड ड्रिंक नहीं बेचनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें