फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिया का मंजर देख सिहर जाते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अखरी गांव में एक परिवार को उजाड़ने वाले मंजर ग्रामीणों को क्राइम सीन पर पहुंचते ही सामने आ जाता है। मौके पर पुलिस का लगाया क्राइम सीन का टेप उसी दिन की तरह फैला हुआ है। वहीं पर मृतकों की तीन जोड़ी चप्पलें और एक जोड़ी चप्पल हत्यारोपी मुन्नू सिंह की मौके पर छूटने के कारण पड़ी हैं। पुलिया के बगल का नलकूप छह दिन से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

गांव में राकेश टिकैत के आने वाले मार्ग पर ही क्राइम सीन है। इस जगह पर रविवार को कुछ ग्रामीण गुजरते दिखे। गांव के ही रमेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर तीनों की हत्या के बाद आसमानी रंग की चादर शवों पर ओढ़ाई गई थी। तीनों चादर उसी जगह पर पड़ी हैं। उन लोगों का दिन में कई बार खेत आते-जाते अक्सर इसी जगह से सामना होता है। यह सब देखकर उनके सामने हत्याकांड का भयावह मंजर सामने आ जाता है। उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। टिकैत का काफिला दोपहर करीब ढाई बजे निकला तो वाहनों से भाकियू कार्यकर्ता झांकते दिखे। कुछ बाइक सवार कार्यकर्ताओं में टेसाही खुर्द के छोटा सिंह, जय चंद्र सिंह, रणजीत सिंह मौके पर रुके। बोले कि परिवार को उजाड़ने वाले को भगवान नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें