फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धार्मिक स्थल पर शांति, सुरक्षा चौकसी जारी

विज्ञापन
फोटो-24-मकबरा स्थल के पास मौजूद बैरीकेडिंग पर लगा फोर्स। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। धार्मिक स्थल को लेकर हुए हालिया विवाद और जन्माष्टमी के शांतिपूर्ण आयोजन के बाद इलाके में रविवार को माहौल पूरी तरह शांत रहा। पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी गई है। पीएसी मौके पर आने वाले कई दिनों तक कैंप करेगी। पुलिस और प्रशासन कार्रवाई का सिलसिला चालू करेगा।
विज्ञापन

11 अगस्त को दो समुदायों के बीच तनाव और बवाल के बाद हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन सतर्क है। 16 अगस्त को हिंदू संगठनों की ओर से धार्मिक स्थल (मकबरा) पर पूजा की अपील के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते यह दिन भी शांतिपूर्ण बीता।
धार्मिक स्थल को दो जोनों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ड्यूटी की कमान एएसपी महेंद्र पाल सिंह संभाल रहे हैं। दोनों जोनों में दो-दो सीओ और एक-एक एएसपी की पालीवार तैनाती की गई है।
विज्ञापन

हमीरपुर, महोबा, बांदा, कौशांबी और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों से आए फोर्स में 24 थानाध्यक्ष, आठ इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 148 हेड कांस्टेबल व सिपाही, 24 महिला कांस्टेबल और तीन कंपनी पीएसी शामिल हैं।
आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा खुद हालात की निगरानी कर रहे हैं। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि सुरक्षा चौकसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा में ढील के बाद गलियों में लौटी रौनक
धार्मिक स्थल के आसपास का इलाका रविवार को सामान्य नजर आया। बैरिकेडिंग के बीच रह रहे स्थानीय लोगों ने लंबे समय बाद राहत की सांस ली। खेतों की ओर जाने और रोजमर्रा के कामकाज के लिए लोगों की आवाजाही सामान्य रही।
स्थानीय निवासी कौशल्या, राजरानी और विभूति ने बताया कि वे रोज मकबरे के पास से होकर खेतों में चारा लेने जाती हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें पिछले कुछ दिनों से दो किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा था। रविवार को पुलिस ने पुराने रास्ते से आवाजाही की इजाजत दे दी।

इलाके के पूरब हिस्से में रहने वाले आदिल और सलीम ने बताया कि पुलिस की सख्ती से माहौल असहज हो गया था, लेकिन अब गलियों में पहले जैसी चहल-पहल दिखने लगी है। महिलाएं घरों के बाहर बातचीत करती दिखीं और बच्चे खेलते नजर आए।

16 अक्तूबर तक बढ़ी धारा 163

धार्मिक स्थल विवाद को लेकर 17 अगस्त तक लागू की गई बीएनएस की धारा 163 (पूर्व की धारा 144) की अवधि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 16 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि ईद, बरावफात, नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी और परीक्षाओं को लेकर धारा 163 जिले में 16 अक्तूबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें