फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्वार्टर फाइनल में पतारी और बकेवर की टीम विजयी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। देवमई ब्लॉक के बहादुरपुर केवटरा में सहारा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए। इसमें पहला जहानाबाद बनाम पतारी और दूसरा बकेवर बनाम शकूराबाद रहा। पहले मैच में पतारी और दूसरे में बकेवर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

पहला मैच जहानाबाद और पतारी के बीच खेला गया। जहानाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 155 रन बनाए। पंकज ने 15 गेंद में 40 रन, जयराम ने 10 गेंद में 20 रन और ऋषि ने 14 गेंद में 25 रन बनाए। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पतारी ने चार विकेट से जीत हासिल की। काली ने 7 गेंद में 19 रन, अंकित ने 22 गेंद में 45 रन, युवराज ने 13 गेंद में 40 रन और छोटू ने 10 गेंद में 20 रन बनाए।
दूसरा मैच बकेवर और शकूराबाद के बीच खेला गया। बकेवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 132 रन बनाए। 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शकूराबाद की टीम 8 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। बकेवर के शीलू ने लगातार तीन विकेट लिए। मैच में पतारी के अंकित और बकेवर के राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

आयोजक किस्मत ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल में बहादुरपुर केवटरा बनाम बकेवर और दूसरा जलाला बनाम पतारी मैच होगा। इस मौके पर समीर फौजी, नौशाद, सलमान, अरविंद यादव, गोविंद, बबलू आदि मौजूद रहे। पूरे टूर्नामेंट में दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और रोमांच बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें