फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक लाख का इनामी भाजपा कार्यकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 31- मुठभेड़ में घायल इनामी बबलू को लेकर जाती पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर। युवक के साथ घूमने गई मंगेतर को बंधक बनाकर सामूहिक छेड़छाड़ और दुष्कर्म में फरार एक लाख के इनामी भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बबलू सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र स्थित जंगल में 24 अप्रैल को युवक के साथ घूमने आई मंगेतर को भाजपा कार्यकर्ता बबलू सिंह ने साथी युवराज सिंह और ललित सिंह के साथ बंधक बना लिया था। आरोपी युवराज ने युवती से दुष्कर्म किया था। सहयोगी ललित और बबलू सिंह ने सामूहिक छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बनाए थे।
वीडियो वायरल करने के लिए धमकी देकर ऑनलाइन 2,400 रुपये किसी दूसरे के खाते में ट्रांसफर कराए थे। पुलिस ने युवराज और ललित को गिरफ्तार कर किया था। भाजपा नेता बबलू सिंह करीब 11 दिन बाद मुठभेड़ में पकड़ा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी खागा कोतवाली क्षेत्र में ससुर खदेरी नदी के बदलुवापुर गांव के जंगल में छिपा था। मुखबिर की सूचना पर हथगाम, थरियांव, खागा व एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने फायरिंग कर दी।
बचाव में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस की गोलियां आरोपी के दोनों पैरों पर लगीं। इससे वह लंगड़ा होकर गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी बबलू पर प्रयागराज एडीजी की ओर से एक लाख का इनाम रखा गया था।
आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, चार खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तमंचे की नाल में फंसी व 1,600 रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है।

फोटो 31- मुठभेड़ में घायल इनामी बबलू को लेकर जाती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें