फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों में आज से मिलेंगे नामांकन पत्र

Sat, 14 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव के लिए डुगडुगी बज चुकी है। अधिसूचना तो पहले से लागू थी अब नामांकन पत्र खरीदने का भी दिन आ गया। इसकी शुरुआत शनिवार को बिंदकी तहसील के चारों ब्लाकों से होगी।
विज्ञापन


यह तहसील चुनाव के पहले चरण में शामिल है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 रुपये और जमानत राशि दो हजार रुपये रखी गई है। वहीं आरक्षित पद के लिए यह रकम आधी हो जाएगी।

दूसरी ओर सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र 150 रुपये में मिलेगा। इसकी जमानत राशि 500 रुपये है। डीएम राजीव रौतेला ने बताया कि पहले चरण में अमौली, मलवां, देवमई व खजुहा ब्लाक में 28 नवंबर को चुनाव होना है।
विज्ञापन


यहां शनिवार से नामांकन पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए आरओ और एआरओ को जवाबदेह बनाया गया है। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को डीएम अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, एडीएम आलोक सिंह, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, एआरटीओ प्रशासन बीएल त्रिपाठी, मनरेगा के सब कमिशभनर आरपी मिश्र समेत समस्त विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

पहला चरण: बिंदकी तहसील के खजुहा, देवमई, मलवा व अमौली। मतदान 28 नवंबर। नामांकन पत्र मिलेंगे-14 व 15 नवंबर। भरे जाएंगे-16 व 17 को, जांच होगी-18 व 19 को। नाम वापसी व चिह्न मिलेंगे-20 नवंबर को।

दूसरा चरण: सदर तहसील के तेलियानी, असोथर व बहुआ ब्लाक। मतदान एक दिसंबर। नामांकन पत्र मिलेंगे-17 व 18 नवंबर। भरे जाएंगे-19 व 20 को, जांच होगी-21 व 22 को। नाम वापसी व चिह्न मिलेंगे-23 नवंबर को।

तीसरा चरण: सदर तहसील के भिटौरा, हंसवा और खागा तहसील के हथगाम ब्लाक। मतदान पांच दिसंबर। नामांकन पत्र मिलेंगे-19 व 20 नवंबर। भरे जाएंगे-21 व 23 को, जांच होगी-24 व 26 को। नाम वापसी व चिह्न मिलेंगे-27 नवंबर को।

चौथा चरण: खागा तहसील के धाता, विजईपुर व एरायां ब्लाक। मतदान नौ दिसंबर। नामांकन पत्र मिलेंगे-25 व 26 नवंबर। भरे जाएंगे-27 व 28 को, जांच होगी-29 व 30 को। नाम वापसी व चिह्न मिलेंगे-01 दिसंबर को।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें