फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोड वाहनों से पुलिया ध्वस्त, बाजार में जाम से लोग बेहाल

विज्ञापन
फोटो-33-पुलिया का निर्माण करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। ऐरायां ब्लॉक के अल्लीपुर भादर बाजार में मुख्य सड़क पर बनी पुलिया लगातार ओवरलोड वाहनों के दबाव के कारण ध्वस्त हो गई है। पुलिया टूटने से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों और व्यापारियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या गंभीर होने के बावजूद संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे नाराजगी बढ़ रही है। जाम के कारण रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
प्रधान अल्लीपुर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिया की मरम्मत के लिए उन्होंने एसडीएम खागा से संपर्क किया था लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मजबूरी में ग्रामीणों के सहयोग से अस्थायी रूप से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है ताकि आवागमन बहाल हो सके। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इससे भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

फोटो-33-पुलिया का निर्माण करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें