फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रामगंगा नहर पुल के पास लगे कचरे के ढेर में फंसा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के हिरई खेड़ा रामगंगा नहर पुल के पास लगे कचरे के ढेर में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव फंसा देखा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रामगंगा नहर कानपुर से आती है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि शव करीब पांच से छह दिन पुराना है। कचरा जमा होने की वजह से शव फंसा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब 50 साल के व्यक्ति का शव होगा। वह सफेद टीशर्ट, काली पैंट पहने था। कपड़ों की तलाशी में गांजा पीने वाली चिलम मिली है। शव की पहचान के लिए कानपुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। कानपुर से व्यक्ति लापता हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें