फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले यादव संघ के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। किशनपुर थानाक्षेत्र के गाजीपुर गांव के विनय यादव (14) की आठ अगस्त को हुई हत्या के मामले में राष्ट्रीय यादव संघ के पदाधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से मिले। प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें हिम्मत दी। इसके साथ ही पुलिस से बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय यादव संघ संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव द्वारा इस घटना की जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर दी गई थी। गुरुवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलेश यादव, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अर्जुन यादव, उपाध्यक्ष गुड्डू यादव, कौशांबी जिलाध्यक्ष कामता यादव व अन्य पदाधिकारी व सदस्य गाजीपुर गांव पहुंचे और विनय के परिवार से मिले। उन्होंने घटना पर दुख प्रगट करते हुए परिजनों को हिम्मत दी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किशनपुर पुलिस से बातचीत कर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की। परिवार ने बताया कि उन्हें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे मे संगठन ने पुलिस से बात कर रिपोर्ट दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें