फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मी का हमलावर फरार दशहत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा(फतेहपुर)। आशनाई की आशंका पर फैक्टरी कर्मी पर हमला करने का आरोपी फरार है। परिवार के लोग दहशत में है। परिजनों ने दोबारा हमले की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी फैक्टरी कर्मी रामकिशोर खेत की ओर जा रहे थे। पहले से घात लगाए पप्पू ने कुल्हाड़ी से कर्मी पर जानलेवा हमला किया था। घायल की कानपुर हैलट में गंभीर है। घायल के रिश्तेदार उमेश ने बताया कि रामकिशोर के शरीर में कुल्हाड़ी के पांच घाव हैं। मुंह की हड्डी टूटने की वजह से आपरेशन होना है। घायल की पत्नी जमुना देवी ने बताया कि परिवार दहशत में है। वह दोबारा परिवार के किसी सदस्य पर भी
हमला करने की कोशिश कर सकता है। उसके पति को अस्पताल में भी जान का खतरा है। घर व अस्पताल में कोई पुलिस ने सुरक्षा नहीं कराई है। साईं गांव के जिला पंचायत प्रतिनिधि राजू सिंह गौतम घायल का हाल जानने हैलट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के बारे में वह पुलिस से बातचीत की जाएगी। घटना से गांव के लोग आरोपी पर नाराज है। हमलावर को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि परिवार उनसे सुरक्षा की मांग करता है तो ड्यूटी लगाई जाएगी। सुराग के आधार पर हमलावर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें