फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने अधेड़ महिला को कुचला हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। कानपुर प्रयागराज हाईवे में औंग थाना के हाजीपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सड़क पार करते समय इनोवा कार ने अधेड़ महिला को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने कार को चालक सहित पकड़ लिया। उसी कार से पीएचसी गोपालगंज ले जाते समय रास्ते में अधेड़ ने दम तोड़ दिया ।
विज्ञापन

रानीपुर गांव के स्वर्गीय गजराज यादव की पत्नी प्रेमा देवी 62 अपने पुत्र राजेश उर्फ पुत्तन के परिवार के साथ हाजीपुर मोड़ के पास रहती थी। अधेड़ महिला किसी कार्य से घर से निकली थी। तभी सड़क पार करते वक्त हादसे का शिकार हो गई।राहगीरों और इलाकाइयों की सजगता की वजह से चालक, कार लेकर भाग नहीं सका। मौत की घटना से पुत्र व बहू सदमे में हैं। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष बीडी गोस्वामी ने बताया कार को चालक सहित कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। चालक कार लेकर आगरा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें