फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम के पास फंसे 30 बिहारी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन में शहर में ही तमाम बिहारी मजदूर फंसे हैं। मदद से वंचित बिहारी कामगार बेहद परेशान हैं। शनिवार को ट्रेन गुजरने की आवाज सुनी तो सभी लोग रेलवे स्टेेशन पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर लगभग डेढ़ बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भटक रहे बिहार के कामगारों ने बताया कि ट्रेन का पता करने आए थे। बिहार राज्य के हरनौल के चंदन, वैशाली के जीतेंद्र और कौआपुर के पंकज ने बताया कि उनकी संख्या 30 है। वह एफसीआई गोदाम में पल्लेदारी का काम करने को डेढ़ महीने पहले आए थे। तभी लॉकडाउन लग गया। जीतेंद्र ने बताया कि लॉकडाउन के चलते काम बंद हो जाने पर उसे घर से रुपया मंगाना पड़ा। जीना मुहाल हो गया है। बिहारी मजदूरों का एक जत्था पक्का तालाब मोहल्ले के एक भवन में है। हालांकि समाजसेवियों का सहयोग मिल रहा है, लेकिन इन सभी की इच्छा बिहार जाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें