फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरह बाइकें सीज, 125 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। लॉकडाउन के उल्लंघन में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, बेवजह सड़कों पर फर्राटा भरने वाले बाइक सवारों पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को पुलिस ने शहर में 13 बाइकों सीज कर दिया। साथ ही 125 का चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई का असर भी दिखा। सड़कों पर बाइक वाले कम नजर आए।
विज्ञापन

सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि शहर में लॉक डाउन का उल्लंघन करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इधर, शहर के प्रमुख चौराहे में अफसरों ने फोर्स के साथ चेकिंग की। इस दौरान बेवजह सड़क पर घूमने वालों की 13 बाइकें सीज की गई। 125 बाइकों का चालान कर 4800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। सीओ ने बताया कि लॉकडाउन का पालन लोगों को स्वयं करना चाहिए। न पालन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसलिए लोग बेवजह घरों से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें