फतेहपुर। लॉकडाउन के चलते जिले में कई गरीब परिवार ऐसे हैं, जिन्हें दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। ऐसे लोगों की सेवा के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने एक मुहिम शुरू की है। पक्का भोजन बांटने पर प्रतिबंध के चलते खाद्य सामग्री मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्वयंसेवी संस्थाएं व अन्य दानवीर, अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में सहयोग करने वाले सभी लोगों से अपील है कि खाद्य सामग्री जैसे आटा, दाल, चावल, आलू, नमक, पैकिंग तेल, रिफाइंड तेल, सब्जी मसाला आदि सूखे आइटम दे सकते हैं। यह सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए इसे पटेल नगर चौराहा आईटीआई रोड के अमर उजाला कार्यालय में सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक दिया जा सकता है। आपकी ओर से मिली खाद्य सामग्री जरूरतमंदों तक
अगले दिन पहुंचा दी जाएगी। इस मुहिम में साथ देने वाले लोग जरूरतमंदों के नाम व पता भी सुझा सकते हैं। कुछ लोग ऐसे भी समाजसेवी होंगे जो सामग्री सहयोग न दे पाने की वजह से शारीरिक सहयोग देना चाहते हैं, वह भी मुहिम का हिस्सा बन सकेंगे। उनका उपयोग खाद्य सामग्री की पैकिंग व वितरण में किया जा सकेगा।