फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों को खोजने में लगी एलआईयू को भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज का जिन्न यहां भी छिपा है या नहीं। यह अभी तय नहीं हो पा रहा है। फिलहाल राज्य मुख्यालय से जिन छह नामों की सूची जिले में आई है, उनमें एक का भी पता नहीं चला है। स्वास्थ्य महकमे के हाथ खड़ा करने के बाद एलआईयू को इन लोगों को खोजने का जिम्मा सौंपा गया। शनिवार रात तक एलआईयू भी सूची में दर्ज किसी भी व्यक्ति का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना पॉजिटिव का अभी तक एक भी केस नहीं मिला है, लेकिन पड़ोसी जिले बांदा और प्रतापगढ़ में जमातियों में कई के पॉजिटिव निकलने के बाद लोगों की चिंता बढ़ी है। वहीं, शासन की तरफ से भेजी गई छह लोगों की सूची में भी किसी का कोई पता नहीं चला है। इधर, प्रशासन जिले में लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि जहां भी खांसी, जुकाम व बुखार तीनों लक्षण वाले मरीज दिखें, कंट्रोल रूम को सूचना जरूर दें। सूचना उनकी भी दें, जो बाहर से आपके क्षेत्र में आ गए हैं या रह रहे हैं।
डीएम संजीव सिंह का कहना है कि यदि किसी क्षेत्र में संक्रमित मिला, तो कार्रवाई की जा सकती है। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय का कहना है शासन से उन्हें जो सूची मिली है। उसमें जो नाम फतेहपुर के पते से दिए थे। उनके बारे में कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें