फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे युवक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। गाजीपुर थानाक्षेत्र के दहेली गांव के बाहर एक बबूल के पेड़ में फांसी का फंदा बनाकर एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। फसल काटने खेत पहुंचे माता-पिता ने बेटे का शव देखा तो बेहाल हो गए। यह दिल्ली में लोहा फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन

दहेली गांव निवासी पृथ्वीपाल का बेटा उमेश कुमार पासवान(22) दिल्ली में लोहा फैक्टरी में नौकरी करता था। वह होली पर छुट्टी में गांव आया था। गुरुवार की शाम चार बजे मौसी फूलमती (पत्नी रामखेलावन पासवान) के घर जखनी गांव गया था। वहां से सुबह बिना कुछ बताए चला आया था। पिता ने बताया कि वह सुबह पत्नी सुमित्रा देवी के साथ खेत में खड़ी चना की फसल काटने गए, तो खेत में बबूल के पेड़ पर बेटे का शव फांसी पर लटका देखा। उमेश के बड़े भाई अवधेश, छोटा भाई कमलेश और बहन रीना देवी का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। उमेश दूसरे नंबर का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पिता ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें