फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग घरों में कराएगा प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस हराना है, भारत से भगाना है विषयक विभिन्न प्रतियोगिताएं कराएगा। यह प्रतियोगिताएं 29 मार्च से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक होंगी। प्रतिभागी प्रविष्टियां घर में ही तैयार कर डीआईओएस की वेबसाइट में भेजेंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागी पुरस्कृत किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी बोर्डों के कक्षा छह से 12 तक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित होंगी। जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल होंगे। चित्रकला प्रतियोगिता 29 मार्च 31 मार्च तक होगी। निबंध प्रतियोगिता पहली अप्रैल से तीन अप्रैल तक, स्लोगन प्रतियोगिता पांच अप्रैल से आठ अप्रैल तक, गीत प्रतियोगिता नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक और भाषण प्रतियोगिता 12 से 15 अप्रैल के मध्य छात्र-छात्राएं अपने घरों शामिल होंगे। प्रविष्टि में प्रतिभागी को कक्षा के साथ विद्यालय का नाम अंकित करना होगा। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी प्रतिभागी प्रविष्टियां हर हालत में आईडी डीआईओएस.फतेहपुर ऐटदरेट जीमेल.काम में 15 अप्रैल तक अपलोड करेंगे। सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें