फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी सचिव ने लोधीगंज की अवैध मंडी फिर बंद कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मंडी सचिव के साथ नायब तहसीलदार ने लोधीगंज के बेरुईहार की सब्जी मंडी में फिर छापा मारा। वहां पर 48 दुकानों में आलू, प्याज भरा मिला और दुकानों के बाहर जमीन में हरी सब्जी बेचते हुए लोग पाए गए। एक बार फिर सभी को हटाकर मंडी बंद कराई गई। मंडी सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि आढ़तियों को
विज्ञापन

हिदायत दी गई कि लोधीगंज में किसी प्रकार का व्यापार नहीं होगा। यहां पर मंडी अवैध है। बता दें कि लोधीगंज के बेरुईहार में दिसंबर 2019 से अवैध सब्जी मंडी का संचालन हो रहा है। नवीन मंडी समिति के आढ़तियों ने इसका विरोध किया। तब एसडीएम के निर्देश पर मंडी सचिव ने अवैध सब्जी मंडी में व्यापार करने वाले 57 आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई हुई। मंडी बंद कराई गई इसके बावजूद शुक्रवार को मंडी संचालित होती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें