फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे बुजुर्ग की बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। मुंबई से परिवार संग लौटे बुजुर्ग की घर पहुंचने से पहले कस्बे में ही सांसें थम गईं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के बाकी सदस्यों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी हाजी बशीर खान(65) करीब सात माह पहले बीमार चल रहा था। मुंबई में बीमारी के चलते इलाज हो रहा था। वह पैतृक घर लेकर लौट रहे थे। गांव से पहले बहुआ कस्बे के पास मौत हो गई। उनके साथ परिवार के सदस्यों को नोवल कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। बेटे मुनूरूद्दीन खान ने बताया कि उनके पिता बशीर खान क्षय रोग से पीड़त थे। उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। नोवल कोरोना के डर की वजह से पिता बशीर खान, भाई अलाउद्दीन खान, भाभी जुबैदा खान, भतीजे सैफ खान, बहन काफिया, भांजे अयान, मां अहमदी खान को लेकर पैतृक गांव लौट रहे थे। उसने घटना की पुलिस और कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट होगा। परिवार को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें