फतेहपुर। पुलिस की वर्दी पहनकर आठ साल के बच्चे ने लॉक डाउन ना मानने वालों को कड़ी नसीहत दे दी। उसके वायरल वीडियो ने जिले में धूम मचा दी है। उसे देखने और लाइक करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस की वर्दी पहने यह बच्चा लोगों से घर के भीतर
जाने की बात हड़काते हुए समझा रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव की लोगों को जानकारी दे रहा और दे रहा और कहता है कि पीएम मोदी की बात तुम लोगों को समझ में नहीं आती। फटकार लगाते हुए वाह लोगों को घर की ओर भेजता है। यह वीडियो जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में बनाया गया है। यहां लक्ष्मी मंदिर के पास रहने वाले मिठाई विक्रेता अचल मिश्रा का इकलौता बेटा आयुष यह अभिनय कर रहा है। वह खागा के एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है और एक नाट्य मंचन के दौरान पोशाक के लिए पुलिस की यह वर्दी पिता ने उसे खरीद कर दी थी। आयुष अपने घर का इकलौता बेटा है