फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ भेजे गए दोनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। इंफाल और जर्मनी से लौटे दोनों युवक कोरोना संक्रमित नहीं हैं। लखनऊ से दोनों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जिले में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। यह दोनों कोरोना वार्ड में भर्ती कराए गए थे।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस इकाई की टीम ने अमौली ब्लाक में इम्फाल से लौटे यात्री को सबसे पहले ट्रामा सेंटर के पहले मंजिल में बनाए गए कोरोना वार्ड में मंगलवार को रखा था। दूसरे दिन शहर के जर्मनी से लौटे एक युवक को यहीं पर एक बेड दे दिया गया। चौबीस घंटे के अंदर दो संदिग्ध रोगियों को ट्रामा सेंटर के पहले मंजिल पर बने कोरोना वार्ड में लिटाए जाने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इन दोनों की एक के बाद एक रिपोर्ट सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसका मतलब साफ है कि हमें कोरोना के संक्रमण से खौफजदा होने की बजाय होशियारी से काम लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें